गौरेला पेंड्रा मरवाही
जिले में दो बच्चों की एनीकट में डूबने से मौत हो गई है। दोनों बच्चे होली खेलने के बाद नहाने के लिए एनीकट गए हुए थे।
मामला गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के गौरेला थाना के ग्राम सतोकपुर का है। दोनों बच्चे होली खेलने के बाद नहाने के लिए गांव के पास जंगल में बने एनीकट में नहाने गए हुए थे। जहां नहाते वक्त एनीकट में डूबने से दोनों बच्चों की मौत हो गई। गांव वालों की मदद से इन बच्चों के शवों को को एनीकट से बाहर निकाला गया। दोनों मृतक बच्चे लालपुर के रहने वाले हैं और दोनों को नाम निखिल और राहुल बताया जा रहा है। गौरेला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को संज्ञान में ले लिया है।



