छत्तीसगढ़

RTI कार्यकर्ता की हत्या का खुलासा.. सरपंच ने साथियों के साथ मिलकर किया हत्या.. जंगल में जलाया शव, 4 आरोपी गिरफ्तार..

कवर्धा

41 दिनों से गुमशुदा RTI की हत्या को पुलिस ने खुलासा कर लिया है।41 दिनों से गुमशुदा RTI कार्यकर्ता का नरकंकाल बोक्करखार के जंगल में मिला है. पैसों को लेकर विवाद के बाद बोक्करखार गांव के सरपंच ने अपने साथियों के साथ मिलकर आरटीआई कार्यकर्ता की हत्या की थी और जुर्म छुपाने शव को जला दिया था. पुलिस ने सरपंच समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया. एसपी ने बताया कि आरटीआई कार्यकर्ता विवेक चौबे और बोक्करखार गांव के सरपंच अमित यादव के बीच पैसे को लेकर विवाद हुआ था. आवेश में आकर सरपंच ने अपने साथियों के साथ मिलकर डंडे से उसके पैर, सिर में जोरदार वार कर दिया। घटना में वो जमीन पर गिर पडा, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद साक्ष्य छुपाने आरोपियों ने शव को जला दिया और बाइक को जमीन में गाड़ दिया था. पुलिस लगातार सरपंच अमित यादव से पूछताछ कर रही थी. बार-बार आरोपी सरपंच पुलिस को गुमराह कर रहा था. सरपंच ने खुद विवेक चौबे की जानकारी देने वाले को 10 हजार का इनाम देने की घोषणा की थी. आखिरकार पुलिस ने सरपंच अमित यादव समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Back to top button