
रायपुर
दो दिनों से लापता 8 वर्षीय बालक की शव झाड़ियों में मिला। बालक की हत्या गला दबाकर की गई और फिर शव को फेंक दिया गया। घटना आरंग थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार, भानसोज गांव से शुक्रवार को 8 वर्षीय रूपेंद्र निर्मलकर लापता हो गया था। परिजनों ने गुमसुदगी की शिकायत आरंग थाने में दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस बच्चे की तलाश कर रही थी, इसी बीच बालक का शव गांव के ही झाड़ियों के बीच कीचड़ में बच्चे का शव मिला। आरोपी ने बच्चे की हत्या के बाद शव को झाड़ियों के बीच फेंक दिया था।फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।



