
रांची
दुमका के नगर थाना क्षेत्र के जरूवाडीह मोहल्ले के रहने वाले शाहरुख नामक युवक ने 12 वीं की छात्रा अंकिता पर पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जला दिया था। इस मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पुलिस कस्टडी में भी हस्ते हुये दिखाई दे रहा है। आरोपी को देखने से ऐसा लग रहा है जैसे शाहरूख को अपने किये पर पछतावा ही नहीं है।
जानकारी के अनुसार, घटना के एक दिन पहले भी 22 अगस्त को उसने फोन पर धमकी दी थी कि मुझसे बात नहीं करोगी तो जान से मार देंगे। रात में छात्रा अपने कमरे में सोई हुई थी कि तड़के 4 बजे शाहरुख उसके घर पहुंच कर खिड़की से पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी थी। बेहद गंभीर स्थिति में उसे दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे 23 अगस्त को ही देर रात रिम्स रांची में भर्ती किया गया था। अंकिता का शरीर का पीठ का हिस्सा, दोनों हाथ, दोनों पैर और पेट का भाग बुरी तरह से जल गया था। मौत के साथ पांच दिनों के संघर्ष के बाद वह जिंदगी की जंग हार गई।
अंकिता के घरवालों ने बताया था कि शाहरुख ने कहीं से अंकिता का फोन नंबर जुगाड़ कर लिया था आरोपी युवती से एकतरफा प्यार करता था लेकिन युवती उससे बात करना पसंद नहीं करती थी.आरोपी हमेशा युवती को परेशान करता रहता था. उसे फोन कर दोस्ती करने और अपनी बात मनवाने का दबाव डालता था, लेकिन अंकिता उसे मना करती, शाहरुख ने धमकी दी थी कि अगर मेरा कहा नहीं मानोगे तो मैं तुम्हें जिंदा नहीं छोडूंगा और उसके बाद ही इस तरह की घटना घटी।
अंकिता की मौत के बाद दुमका में बीजेपी और बजरंग दल के कार्यकर्ताओंने विरोध मार्च निकाला और शहर बंद का ऐलान किया हैं. हिन्दू संगठनोंकी मांग है की शाहरुख को फांसी की सजा दी जाए.दुमका में तनाव की स्थिति बन गई।गुस्साए लोग सड़कों पर उतर गए और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।प्रदर्शनकारियों ने दुमका-भागलपुर रोड को घंटों जाम रखा। इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। लोगों ने बाजार भी बंद कराया। स्थिति तनावपूर्ण देखते हुए प्रशासन ने क्षेत्र में धारा 144 लगा दी है। उसे फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से उसे फासी की सजा दी जाए.


