
मेष राशि – अपने कार्यों को समयानुकूल पूर्ण करने का प्रयत्न करें. व्यय अधिक हो सकता है और परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है. उपाय – राहु के मंत्र का एक माला जाप करें. सूक्ष्म जीवों को आहार दें।
मिथुन राशि – चोट की आशंका. छोटी मोटी सर्जरी की संभावना. कार्य में व्यवधान. मंगल के उपाय – ऊॅ अं अंगारकाय नमः का जाप करें. हनुमानजी की उपासना करें. मसूर की दाल, गुड दान करें।
कर्क राशि – साक्षात्कार में सफलता. नये संबंध बनेंगे. दूषित जल के कारण शारीरिक कष्ट. चंद्रमा के उपाय करें. ऊॅ सों सोमाय नमः का एक माला जाप करें. खीर बनाकर कम से कम एक कन्या को खिलायें।
सिंह राशि – विवाह तय होने की शुभ सूचना मिल सकती है. नये अवसर की संभावना. अधीरता का त्याग करें चोट की संभावना. केतु के उपाय – ऊॅ कें केतवें नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें. सूक्ष्म जीवों की सेवा करें।
कन्या राशि – आज अच्छी उर्जा रहेगी. आज का दिन दोस्तो तथा परिवार के साथ. वाणी पर संयम बनायें रखें. मंगल के निम्न उपाय करें – ऊॅ अं अंगारकाय नमः का जाप करें. हनुमानजी की उपासना करें. मसूर की दाल, गुड दान करें।
तुला राशि – नये कार्य के अवसर प्राप्त होंगे. आहार का असंयम कष्टकारी. विवादों से बचें. शुक्र के उपाय – ऊॅ शुं शुक्राय नमः का जाप करें. चावल, दूध, दही का दान करें।
वृश्चिक राशि – आज आप आपके वाक्पटुता एवं प्रभावशाली व्यक्तित्व से नये दोस्त बनेगें. अधिनस्थों तथा प्रतिद्धंदियों को सहायता देंगे. किसी प्रतियोगी परीक्षा में मनचाही सफलता मिल सकती है. उपाय करें – ऊॅ अं अंगारकाय नमः का जाप करें. मसूर की दाल, गुड दान करें।
धनु राशि – आज आप का तेज गाड़ी चलाना चोट को आमंत्रित कर सकता है. साथ ही अधीर होना विवाद दे सकता है. विवाद से बचें. शांति के लिए – माँ दुर्गा को मसूर दाल या लाल वस्त्र चढ़ायें. दुर्गा कवच का पाठ करें।
मकर राशि – परिवार के बीच आपसी मनमुटाव हो सकता है. परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता. आहार का संयम या मीठी चीजें संभल कर खायें. उपाय करें तो लाभ होगा – माता दुर्गा को दूध, चावल का दान करें. श्री सूक्त का पाठ करें धूप तथा दीप जलायें।
कुंभ राशि – आज आपको यात्रा करनी पड़ जाए. सभी आपसे प्रसन्न होंगे. दिन भर भागदौड़ हो सकता हैं. उपाय आजमायें – ‘‘ऊॅ शं शनैश्चराय नमः” की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें. उड़द या तिल दान करें।
मीन राशि – अध्ययन संबंधी कार्य पूरा करने के लिए घर पर ही रहकर तैयारी करना चाहेंगे. शारीरिक कष्ट की संभावना. कष्टों की निवृत्ति के लिए – ऊॅ बृं बृहस्पतयै नमः का एक माला जाप करें. पुरोहित को केला, नारियल का दान करें।



