छत्तीसगढ़

नेक दिल वाले IPS अधिकारी: एसपी ऑफिस में मत्था टेक भोजराम पटेल ने महासमुंद के लिए ली विदाई..

कोरबा

राज्य सरकार ने IPS भोजराम पटेल महासमुंद के एसपी पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। ट्रांसफर होने के बाद उन्हें एसपी ऑफिस में विदाई दी गई। विदाई के बाद भोजराम पटेल ने अपने स्टाफ से बात की। इसके बाद जाते-जाते ‌वह सीढ़ियों पर झुक गए और अपने दफ्तर को प्रणाम किया है। जाते वक्त उन्होंने अपने स्टाफ से कहा कि यदि कभी मेरे कुछ कहने की वजह से मन को दुख हुआ हो तो माइंड मत करना, अच्छे से रहना।लंबे समय तक कोरबा एसपी की जिम्मेदारी संभाल चुके भोजराम पटेल अपने यूनिक आईडियाज के लिए जाने जाते हैं। इस बीच उन्हें महासमुंद की जिम्मेदारी दे दी गई है। शनिवार को उनके विदाई के उप्लक्ष्य में कार्यक्रम रखा गया था। जहां सभी पुलिस स्टाफ मौजूद थे। तुंहर पुलिस तुंहर द्वार योजना, संगवारी पुलिस योजना जैसी तमाम योजना उन्होंने शुरू की थी। जिसके तहत पुलिसकर्मी अलग-अलग गांवों में लोगों के घर जाते थे। इसके बाद लोगों की शिकायत सुनी जाती थी। लोग भी पुलिस की इस पहल से काफी खुश हैं। कई बार तो भोजराम पटेल को लोगों के बीच बैठे देखा गया। वह सीधे जनता से जुड़कर समस्या वहां सुनते थे।

कोरबा के एसपी भोजराम पटेल को जिले से विदा होते समय अनूठी विदाई मिली। उन्हें विदा करने से पहले कई बुजुर्गों ने एक साथ हाथ उठा कर आशीर्वाद दिया। कोरबा एसपी रहे पटेल ने जिले से रिलीविंग के समय एसपी ऑफिस का मत्था टेका। इसके बाद एसपी वृद्धाश्रम पहुँचे। और अपनों से ठुकराये वृद्धों का चरण छू आशीर्वाद भी लिया। विदा लेते समय एसपी भोजराज के साथ ही अपने पुत्र समान एसपी को विदा करते हुए बुजुर्ग भी भावविहल हो उठे।कोरबा जिले में दो जुलाई 2021 को पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिसिंग में कसावट लाने के साथ ही कम्युनिटी पुलिसिंग में भी एसपी भोजराम पटेल ने कई अनूठे प्रयोग किये थे। एसपी भोजराज पटेल का वह वीडियो काफी चर्चित हुआ था जिसमे एक भूखा गरीब वृद्ध अपनी समस्या लेकर एसपी कार्यालय आया था जिसे एसपी भोजराज ने पहले खाना खिलाते हुए कहा था कि इतना खाना खत्म करबे तभे हमन तोर समस्या ल सुनबो।

 

Back to top button