
दुर्ग
जिले के उतई थाने इलाके उमरपोटी में हृदय विदारक घटना घटित हुई है. उमरपोटी गांव में एक ही घर में चार लोगों की मौत से इलाके में दहशत का माहौल है. उतई पुलिस मौके पर पहुंची हुई है.

जानकारी के मुताबिक उमरपोटी गांव के भोजराम साहू ने पत्नी ललिता साहू को पहले मौत के घाट उतारा है. पत्नी को मारने के बाद दो बच्चों को मारा है.पत्नी को भोजराम ने मोबाइल के लीड वायर से गला घोंटकर मारा है. दोनों बच्चों को तकिया में दबाकर मौत के घाट उतारा. उमरपोटी के पुराना साहू मिलपारा की घटना से सनसनी फैल गई है. उतई पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है. भोजराम ने अपने बेटे प्रवीण कुमार 4 साल और डिकेश 2 साल की हत्या की है. इसके साथ ही पत्नी को मौत के घाट उतारा है, फिर खुद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. मामले में अब तक परिवारिक कलह की बात सामने आई है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं.


