छत्तीसगढ़

नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने किया पदभार ग्रहण..महासमुंद जिलें में विश्वास, विकास, सुरक्षा को ध्येय मानकर पुलिसिंग हमारी प्राथमिकता..

महासमुंद

जिलें के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल भा0पु0से0-2013 द्वारा पुलिस अधीक्षक महासमुंद के पद पर पदभार ग्रहण किया गया। भोजराम पटेल मूलतः छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिलें के निवासी है वे वर्ष 2013 में भा0पु0से0 में चयनित होकर कांकेर, गरियाबंद, कोरबा में पुलिस अधीक्षक के पद पर व माननीय राज्यपाल के ए0डी0सी0 के रूप में भी अपनी सेवाऐं दे चुंके। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ समस्त अधिकारी/कर्मचारियों से मिलकर उनके कर्तव्य के बारे में जाना व बाद में जिला के समस्त मीडिया के पत्रकार बंधुओ से भेट कर परिचय प्राप्त किया। जिसपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने पत्रकारो से कहा की अब महासमुंद जिलें में विश्वास, विकास, सुरक्षा को ध्येय मानकर पुलिसिंग की जायेगी।

Back to top button