छत्तीसगढ़

CG आदिवासी महिला से गैंगरेप: शराब पिलाकर किया दुष्कर्म..काम करके लौट रही थी घर, आरोपियों की तलाश जारी..

बिलासपुर। एक आदिवासी महिला को शराब पिलाकर तीन लोगों ने गैंगरेप को अंजाम दे कर भाग निकले। होश में आने के बाद पीड़ित महिला ने परिजन के जरिये पुलिस को सूचना दी। घटना कोटा थाना के बेलगहना चौकी क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, बेलगहना क्षेत्र में रहने वाली आदिवासी महिला रोजी-मजदूरी कर जीवन यापन करती है। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया है 40 साल की आदिवासी महिला 13 सितम्बर को मजदूरी करने गई थी। देर शाम वह वापस अपने घर लौट रही थी, तभी तीन युवक सियाराम तिर्की, दुकाल बैगा और अशोक कुमार यादव ने उसे अकेले जाते देख उससे बात करने लगे। बातचीत के दौरान तीनों आरोपियों ने शराब पिलाने की बात कहने लगे।

महिला ने पहले तो उन्हें मना किया, फिर भी युवकों के जिद करने पर वह शराब पीने के लिए रूक गई। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान युवकों ने महिला को पहले तो शराब पिला दी। जिससे शराब के नशे में महिला बेसुध हो गयी। इसके बाद नशे में धुत्त महिला के साथ तीनों युवकों ने रेप कर मौके पर ही महिला को छोड़कर फरार हो गये। काफी देर बाद जब महिला को होश आया, तब वह अपने घर पहुंची। फिर परिजन को पीड़ित महिला ने घटना की जानकारी दी।

पीड़ित आदिवासी महिला ने इस घटना की रिपोर्ट बेलगहना पुलिस चौकी में दर्ज करायी है। पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कर फरार तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Back to top button