छत्तीसगढ़

CG- मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी खबर.. दो दिन बंद रहेगी शराब दुकानें, रायपुर सहित इन जिलों में ड्राई-डे घोषित..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 2 दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी। लोकसभा चुनाव को देखते हुए शासन ने 5 से 7 मई तक ड्राई डे घोषित किया है। प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में 7 सीटों के लिए 7 मई को मतदान होना है।तीसरे चरण में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, सरगुजा, रायगढ़ जांजगीर-चांपा में चुनाव होगा।

आदेश के अनुसार, 5 मई रविवार को शाम पांच बजे से 7 मई की शाम 5 बजे तक दुकानें बंद रहेगी। यह आदेश रायपुर सहित दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा लोकसभा क्षेत्रों के लिए लागू रहेगा। इस दौरान अवैध शराब बिक्री करते पाए जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान जिलों में विदेशी मदिरा दुकान अण्डा/देशी मदिरा दुकान एवं एफ.एल.-3 (ग) तथा एफ.एल.-4(क) को बंद रखने कहा है। उक्त अवधि में मदिरा का संपूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा। उक्त आदेश का कड़ाई से पालन करने कहा गया है।

गैरमालिकाना क्लबों, रेस्टारेन्टों, स्टार होटलों आदि और किसी के भी द्वारा चलाए जाने वाले होटलों में मदिरा बेचने व परोसने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उक्त अवधि के दौरान मदिरा के व्यक्तिगत भण्डारण पर एवं गैर लायसेंस प्राप्त परिसरों में मदिरा के भण्डारण पर सख्ती से रोक रहेगी और उन्हें जब्त करने की कार्यवाही की जाएगी।

 

Leave a Reply

Back to top button