छत्तीसगढ़

CG- जंगल में मिली नवविवाहिता महिला की लाश..रेप के बाद हत्या की आशंका..

धमतरी

जंगल में एक नवविवाहिता महिला की लाश मिलने से सनसनी मच गई है। महिला का शव पांच से छह दिन पुराना बताया जा रहा है। साथ ही उसके शरीर पर कुछ कपड़े भी नहीं है। पुलिस आशंका जता रही हैं कि महिला के साथ दुष्कर्म किया गया उसके बाद हत्या कर दी गई। घटनां केरेगांव थाना क्षेत्र के जंगल का है।

जानकारी के अनुसार, गुरूवार की सुबह वन विभाग के फाॅरेस्ट गार्ड मुरूमसिल्ली बांध की तरफ राउंड पर निकले थे। इस दौरान जंगल में नवविवाहिता महिला की लाश देखी। महिला लाल कलर का जोड़ा पहने हुई थी। साथ ही पैर में लाल महुर भी लगा हुआ था। महिला का शव देखने पर पुलिस अंदेशा जता रही है कि महिला की कुछ दिनों पहले ही शादी हुई होगी। आरोपी ने पहले महिला के साथ जंगल में बलात्कार किया और फिर उसके बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही महिला की फोटों के आधार पर आसपास के गांव और थाने में इसकी सूचना दे कर जानकारी जुटाई जा रही है. फिलाहल पुलिस इस मामले को प्रथम दृष्टया से दुष्कर्म के बाद हत्या का केस दर्ज कर इसकी जांच की जा रही है।

Back to top button