छत्तीसगढ़

CG- आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत..6 लोग घायल..

पिथौरा

थाना सिंघोड़ा क्षेत्र के ग्राम घाटकछार में  बिजली गिरने से पांच लोगो का मृत्यु हो गई। 6 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में तीन महिलाएं और दो बच्चियां शामिल हैं। खेत मे रोपाई का काम कर रहे लोगों पर बिजली गिर गई. हादसे में जानकी, लष्मी यादव, बसंती नाग, जमोवती और नोहर मति की मौत हो गई है. वहीं पंक्जनीं, पार्वती मालिक, तपस्वनी, पुन्नी, गीतांजलि और शशि मुझी घायल हुए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए सराईपाली के सरकारी अस्पताल में  भर्ती कराया गया है.

Back to top button