छत्तीसगढ़

सावन में रायपुर से बैजनाथ धाम के लिए फ्लाइट शुरू..कोलकाता होते हुए पहुंचेगी विमान..

रायपुर 

रायपुर से व्हाया कलकत्ता बैजनाथ धाम के लिए फ्लाइट सेवा शुरू हो गई है। सावन के महीने में फ्लाइट शुरू होने का फायदा सीधे सीधे प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिलेगा।इंडिगो एयरलाइंस द्वारा 12 जुलाई से शुरू की गई फ्लाइट सुबह 9.35 बजे उड़ कर शाम 4 बजे देवधर पहुंचा जा सकता है। जो कोलकाता होते हुए बैजनाथ धाम पहुंचेगी। कोलकाता में दो घंटे रुकने के बाद शाम सवा चार बजे देवधर लैंड करेगा।बैजनाथ धाम देश के प्रमुख 12 ज्योर्तिलिंगों में से एक है। यहां हर सावन प्रदेश से हजारों की संख्या में शिवलिंग पर जलाभिषेक के देवधर जाते हैं। अब तक यात्रियों के लिए साऊथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा उपलब्ध है।जो करीब 20-21 घंटे में पहुंचती है। इससे आने जाने में तीन से पांच लगते हैं। केवल देव दर्शन के इच्छुक भक्त दो दिन में जा,आ सकते हैं। अभी केवल दिक्कत यह है कि विमान के जरिए देवधर से सीधे रायपुर वापसी की सुविधा नहीं है। कोलकाता होकर आना होगा। ट्रैवल्स एजेंसी के संचालक कीर्ति व्यास ने इंडिगो प्रबंधन से मांग की है कि वापसी की कनेक्टिविटी भी दे। छत्तीसगढ़ के यात्रियों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा। बैजनाथ धाम के लिए रोजाना छत्तीसगढ़ से 20-25 यात्री जा रहे हैं।

Back to top button