छत्तीसगढ़

CG- कार्यक्रम के दौरान आरक्षक की गोली मारकर हत्या..नक्सलियों के शामिल होने की आशंका..

जगदलपुर

अज्ञात व्यक्ति ने एक आरक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस मामले में बस्तर पुलिस घटना में माओवादियों के शामिल होने की आशंका जताई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, मारडूम थाना क्षेत्र के रेखा घाटी एसेफ कैंप में पदस्थ आरक्षक नेवरु बेंजाम निवासी टुंडेर बुधवार शाम अपने परिजन के एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम मारीकोडरी गया था. आज तड़के करीब 4ः30 बजे अज्ञात व्यक्ति ने गांव में स्थित एक आश्रम के पीछे आयोजित कार्यक्रम स्थल में आरक्षक नेवरु बेंजाम की गोली मारकर हत्या कर दी है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस इस घटना में माओवादियों का हाथ होने की आशंका जताई है. मामले की जांच में मारडूम पुलिस जुट गई है. इस घटना कसे मारडूम थाना क्षेत्र से 10 किमी और रेखा घाटी कैंप से महज 6 किमी दूरी पर अंजाम दिया गया है. हालांकि आरक्षक को गोली मारी गई है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि नक्सलियों ने ही उसे गोली मारी है.

मारडूम थाना क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधि पूरी तरीके से कम हो चुकी थी, लेकिन आज एक बार फिर जिस तरीके से आरक्षक को गोली मारी गई है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि नक्सलियों ने आरक्षक को मारने लंबे समय से फिराक में थे और मुखबिरी के आरोप में गोली मारी गई होगी.

Back to top button