रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम कल 9 मई को जारी होंगे। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल कल दोपहर 12.30 बजे नतीजे जारी करेगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल के अनुसार 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ आएगा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल नोटिफिकेशन जारी किया है। 10वीं की परीक्षा इस साल 2 मार्च से 21 मार्च तक और 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से 23 मार्च तक हुई थी।
ऐसे चेक करें रिज़ल्ट
01. छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।
02. होम पेज पर CG result portal पर जाएं
03. फिर CGBSC 10th, 12th Result 2024 पर क्लिक करें।
04. रोल नंबर दर्ज करे और सबमिट पर क्लिक करें।
05. आपका रिज़ल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।



