छत्तीसगढ़

CG- नाबालिग बालिका का अपहरण.. हरियाणा में बंधक बनाकर किया रेप, 7 आरोपी गिरफ्तार..

रायपुर

नाबालिग बालिका का अपहरण कर बेचने और बलात्कार के मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बालिका को कोरिया से अपहरण किया और उसके बाद उसे सोनीपत में बेच दिया था। यहां पर बालिका को बंधक बनाकर रखा गया था। घटना कोरिया के पटना थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने बालिका का अपहरण कर उसे अपने साथ हरियाणा ले गए थे। यहां पर बालिका को सोनीपत में मोटी रकम लेकर बेच दिया था। खरीदने वाले ने बालिका को अपने घर मे बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता नाबालिक के परिजनों की शिकायत पर पटना थाने में नाबालिक बालिका के अपहरण की शिकायत दर्ज की गई। पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान चलकर बच्ची और आरोपियों की तलाश शुरू की। इस दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने बच्ची को सोनीपत में बंधक बनाकर रखा हुआ है। पुलिस की एक विशेष टीम गठित कर हरियाणा सोनीपत रवाना की गई। यहां से पुलिस ने आरोपियों के चंगुल से बालिका को छुड़ाया और इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि बालिका का अपहरण कर उसे सोनीपत में बेच दिया था। खरीदने वाले शख्स ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया और उसे वहीं बंधक बनाकर रखा गया था।

इस मामले में पुलिस ने 366 (क), 368, 370 (4), 376 (2) ख’, 506, भा द वि, 4,5,6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में पवन कुमार सोनीपत, खिलेश्वर उर्फ जीतू राजवाड़े कोरिया पटना, संजय कुर्रे बरबसपुर सूरजपुर, मनोज उर्फ संजू राम कोरबा, संजू उर्फ सुषमा पटना कोरिया, महेंद्र उर्फ मोनू कोरबा है।

Back to top button