छत्तीसगढ़

CG CM Vishnudev sai: डीजीपी अशोक जुनेजा और मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने की CM विष्णुदेव साय से मुलाकात..पुष्प गुच्छ भेंट कर दी बधाई..

रायपुर। डीजीपी अशोक जुनेजा और मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सीएम विष्णुदेव साय से मुलाकात की। साथ ही पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियाँ जोरो पर है। साइंस कॉलेज मैदान पर तेज़ी से काम चल रहा है। 13 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह है। नए और पुराने नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि महिला मंत्रियों की संख्या भी 1 से ज्यादा हो सकती है। संभावित मंत्रियों में रेणुका सिंह, गोमती साय, अरुण साव, अमर अग्रवाल, ओपी चौधरी, बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, अजय चंद्राकर, डोमनलाल कोरसेवाड़ा, गुरु खुशवंत, विजय शर्मा, गजेंद्र यादव, केदार कश्यप, विक्रम उसेंडी और लता उसेंडी शामिल है।

Leave a Reply

Back to top button