नेशनल

लोकसभा चुनाव: टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर सांसद ने खाया जहर, मौत..

चेन्नई एमडीएमके सासंद ए गणेशमूर्ति की मौत हो गई है। लोकसभा चुनाव का टिकट न मिलने पर सांसद ने रविवार को जहर खा कर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। सोमवार को उन्हें वेटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। उस समय उनकी हालत गंभीर बताई गई थी। आज उनका निधन हो गया है।

74 वर्षीय गणेशमूर्ति ने कथित तौर पर एक कीटनाशक को खा लिया था जिसके बाद वो आईसीयू में थे। उन्होंने आत्महत्या के लिए पानी के साथ कीटनाशक ‘सल्फास’ खाया था।

गणेशमूर्ति 3 बार के सांसद रहे हैं और MDMK के प्रमुख नेताओं में से एक थे। उन्होंने 2019 का चुनाव इरोड लोकसभा क्षेत्र से द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के टिकट पर लड़ा था और जीत हासिल की थी। इस बार भी वह इरोड सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन पार्टी ने उनको टिकट देने से इंकार कर दिया था, जिससे वह नाराज चल रहे थे।

ए गणेशमूर्ति ने बताया कि पार्टी ने उनकी जगह डीएमके युवा विंग के नेता के ई प्रकाश को टिकट देने का फैसला किया है, जो मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के करीबी माने जाते हैं। उनके परिवार के अनुसार, टिकट नहीं मिलने के बाद गणेशामूर्ति काफी तनाव में थे। 2019 के लोकसभा में चुनावों में उन्होंने अपने निकटतम एआईएडीएमके प्रतिद्वंद्वी जी.मणिमारन को हराकर 2,10,618 वोटों के अंतर से सीट जीती।

Back to top button