दुर्ग। निशा बिजनेश कस्लंटेंसी एवं यूनिक इनवेस्टमेन्ट सालूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के माध्यम से शेयर ट्रेडिंग नाम पर रकम दोगुना करने का झासा देकर धोखाधड़ी करने वाले 03 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। आरोपी के कब्जे से कुल 35 लाख रूपये जब्त किया गया है, धोखाधड़ी से प्राप्त रकम से क्रय किया गया कीमती कार जब्त।
दिनांक 18-11-25 ko अविनाश कुमार ने थाना सुपेला में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया की वर्ष 2024 में उसकी मुलाकात सेक्टर एक निवासी चन्दर राव , सूर्या कांत निर्मलकर उर्फ विवान सिंघानिया एवं देवेंद्र कुमार सहारे निवासी सेक्टर एक भिलाई से हुई जिन्होंने उक्त कंपनी में निवेश करने पर शेयर ट्रेडिंग के माध्यम से प्रतिमाह 10-15 प्रतिशत का भारी मुनाफा का प्रलोभन दिया
अविनाश कुमार तथा उसकी बहन कु0 सोनम वर्मा निवासी सेक्टर 07 भिलाई तथा रिश्तेदार तुलाराम चन्द्राकर, संदीप चन्द्राकर, दोस्त अक्षत पाठक सभी निवासी आदर्श नगर दुर्ग से दिनांक 06.06.2025 से दिनांक 04.08.2025 के मध्य टी-सूर्यामाल स्थित निशा बिजनेश कस्लंटेंसी एवं यूनिक इनवेस्टमेन्ट सालूशन में स्नेहांशु एवं उनकी पत्नि डाली नामदेव, निशा मानिकपुरी से मिलवाये।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विजय कुमार यादव, उप नि. दीपक चौहान, उप नि. चितराम ठाकुर, सब उप नि. संतोष मिश्रा, सब उप नि. गंगाराम यादव, प्र.आर. अमर सिंह, योगेश चन्द्राकर, आर. सूर्यप्रताप सिंह, अजीत यादव व प्रदीप सिंह की सराहनीय योगदान रहा।
आरोपियो का नाम –
01. चंदन राव
02. देवेन्द्र कुमार सहारे
03. विवान सिंघानिया उर्फ सुर्यकांत निर्मलकर



