छत्तीसगढ़

CG- जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई.. 8 क्लीनिक सील, 10 क्लीनिक संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी..

बस्तर। जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने झोलाछाप डॉक्टरों और बिना पंजीयन क्लीनिक चलाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। औचक निरीक्षण कर अवैध रूप से संचालित 8 क्लीनिकों को जिला प्रशासन की टीम ने सील कर दिया है। बिना पंजीयन क्लीनिक का संचालन करने वाले 10 क्लीनिक संचालकों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।

जिला प्रशासन की तरफ से यह कार्रवाई बस्तर जिले में झोलाछाप डॉक्टरों अवैधानिक तरीके से क्लीनिक का संचालन और गांव-गांव घूमकर मरीजों का इलाज करने के संबंध में मिल रही शिकायतों को देखते हुए की जा रही है।

जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम जिला मुख्यालय से लेकर विकासखण्ड मुख्यालयों व गांवों में संचालित दवाखानों, डॉक्टरों और मेडिकल स्टोर्स में लगातार दबिश देकर उनकी वैधानिकता की जांच-पड़ताल कर रही है। झोला छाप डॉक्टर ग्रामीणों का इलाज कर स्वास्थ्य खराब कर देते है। कई ग्रामीण झोलाछाप डॉक्टरों के दवाओं से प्रभावित हो चुके हैं।

Leave a Reply

Back to top button