छत्तीसगढ़

CG ACB Raid: एसीबी ने दरभा BEO के घर मारा छापा..खंगाल रही है दस्तावेज..पापुनि के पूर्व GM अशोक चतुर्वेदी का है रिश्‍तेदार..

जगदलपुर:  एसीबी की टीम ने सुबह 5 बजे विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) राजेश उपाध्‍याय के घर दबिश दी है। एसीबी की टीम बीईओ के घर दस्‍तावेजों को खंगाल रही है। दरभा विकास खंड के BEO राजेश उपाध्याय है।

दरभा बीईओ उपाध्याय मूलतः व्याख्याता हैं। वह पिछले 4 साल से प्रभारी हैं. और पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व महाप्रबंधक अशोक चतुर्वेदी के रिश्तेदार हैं। एसीबी ईओडब्ल्यू की टीम ने पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व जीएम चतुर्वेदी को आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले से गिरफ्तार किया है।अशोक चतुर्वेदी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार के कई मामले दर्ज हैं। कोर्ट में जमानत खारिज होने के बाद से फरार चल रहे थे।

Leave a Reply

Back to top button