दुर्ग/ दुर्ग पुलिस द्वारा देह व्यपार के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही की गई ,नाबालिग को ज़बर्दस्ती देहव्यापार में धकेला वाले महिला समेत आरोपी को गिरफ्तार किया गया है | मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना मोहन नगर में प्रार्थिया ने लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बतायी कि वह जिला अनुपपुर मध्यप्रदेश की रहने वाली है। वह नवरात्रि में मैंहर घुमने जाने के नाम पर घर से निकली थी। मेला खत्म होने के बाद कटनी स्टेशन पर यात्री प्रतिक्षालय में प्रीति नाम के महिला से जान पहचान होने पर अपने साथ काम कराने एवं काम दिलाने के नाम पर दुर्ग लेकर आ गई। आरोपी महिला द्वारा पीड़िता का आपत्तिजनक फोटो खिचकर फोटो को लोगो के पास भेजती थी और पीड़िता को घर पर बंधक बनाकर लोगो से अवैध संबंध स्थापित करने कहती थी।मना करने पर जबरजस्ती दबाव बनाती थी। पीडिता द्वारा बंद कमरे से खुद को छुडाकर थाना उपस्थित आकर हालात बताने पर थाना मोहन नगर में अपराध धारा 137(2), 98, 64(2), 115(2), 3 (5) बीएनएस, 4, 6 पाक्सो एक्ट, 3, 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर विशेष टीम गठित कर पीड़िता के निशानदेही पर घेराबंदी कर संदेहियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पुछताछ किया गया। संदेहियों द्वारा अपराध का घटित करना स्वीकार करने एवं पर्याप्त साक्ष्य होने पर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है। गिर० आरोपी- 01. प्रीति बेसरा उम्र 22 साल निवासी दल्लीराजहरा, हाल निवास उरला थाना मोहन नगर । 02. सीमा सोनी उम्र 47 साल उरला थाना मोहन नगर।
Read Next
August 21, 2026
बहनों के सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण का आधार बनी महतारी वंदन योजना..
August 21, 2026
निर्माणाधीन स्कूल भवनों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश, हर घर मुनगा रोपण पर जोर..
August 21, 2026
कम्प्रेस्ड बायोगैस, ग्रीन हाइड्रोजन और जैव ईंधन से खुलेंगे निवेश और हरित रोजगार के नए अवसर..
August 21, 2026
CM विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की सौजन्य भेंट..
August 21, 2026
आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा..
August 21, 2026
वर्ल्ड लीडर्स फोरम में छत्तीसगढ़ ने रखा युवा-केंद्रित अर्थव्यवस्था का रोडमैप..
August 21, 2026
56.83 लाख श्रमिक पंजीकृत, 3.48 लाख को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ..
August 21, 2026
तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, छोटे को बचाने पानी में कूदा था बड़ा भाई..
August 21, 2026
घर से निकला था 53 वर्षीय उमेन्द्र, तीन दिन बाद नदी में मिला शव..
August 21, 2026
CG IFS Transfer: वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 9 IFS अधिकारियों के तबादले..
Check Also
Close



