रायगढ़। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। तेज रफ्तार बाइक के पेड़ से टकराने से दो युवकों की मौत हो गई, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। यह घटना तमनार थाना क्षेत्र के रावणगुणा गांव के पास हुई है। देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक बिजना गांव के रहने वाले थे और रावणगुणा गांव में मेला देखने आए थे। हादसा देर रात हुआ, लेकिन इसकी जानकारी सुबह ग्रामीणों को मिली, जब उन्होंने मौके पर शव और घायल युवक को देखा। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
Read Next
July 17, 2026
छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियां शुरू राज्य शासन ने जारी किए स्वतंत्रता दिवस आयोजन संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश..
July 17, 2026
शिवनाथ नदी में मिली SI की पत्नी की लाश, तीन दिन से थीं लापता..
July 17, 2026
कलयुगी बेटे का कहर: लकवाग्रस्त पिता की हत्या, मां को मारने भी पहुंचा..
July 17, 2026
साय सरकार का बड़ा फैसला, राजस्व सेवाएं हुईं डिजिटल..
July 17, 2026
CG Transfer News: तकनीकी शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, जारी हुई सूची..
July 17, 2026
NEET विवाद पर JCCJ का केंद्र सरकार पर हमला: भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक से मिले अमित जोगी, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग का किया समर्थन..
July 17, 2026
भिलाई में दर्दनाक सड़क हादसा: दो सगी बहनें और दो मासूमों की मौत..
July 17, 2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज साय सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर होगी चर्चा..
July 16, 2026
CM हेल्पलाइन और सेवा सेतु से बदली हजारों लोगों की जिंदगी..
July 16, 2026
आज लगाया गया हर पौधा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार बनेगा : CM विष्णुदेव साय..
Check Also
Close



