छत्तीसगढ़

CG- तीन साल की मासूम से दुष्कर्म..बाथरूम में किया बंद, दम घुटने से बच्ची की मौत, नाबालिक गिरफ्तार..

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना इलाके में शर्मसार कर देने वाली घटना समाने आई है। बच्ची के साथ पहले एक नाबालिग लड़के ने दुष्कर्म किया। फिर मासूम को बाथरूम में बंद कर दिया था और जब तक मासूम के परिजनों को जानकारी मिली तब तक मासूम की मौत हो चुकी थी।

जानकारी के अनुसार, रविवार शाम चार बजे 3 साल के बच्ची की मां अपनी बेटी को घर में नहीं होने के चलते आसपास खोजने निकली। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली की उनकी बेटी को 14 साल के नाबालिक बच्चे ने बाथरूम में बंद कर दिया है। जिसके बाद बच्ची की मां बच्ची को बाथरूम से बाहर निकाली। तब बच्ची बेहोश हो चुकी थी। जिसे तत्काल बिलासपुर के सिम्स अस्पताल ले जाया गया। जहां डाॅक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

बच्ची का परिवार आरोपी के घर किराए से रहता है। मकान मालिक के बेटे ने करीब 6 बजे बच्ची को बाथरूम में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। बाथरूम में बच्ची खून से लथपथ मिली। घबराई मां बच्ची को तुरंत सिम्स अस्पताल लेकर पहुंची। अस्पताल में डॉक्टर्स ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पहले इसे मारपीट का मामला बताकर आरोपी को छोड़ दिया था। बच्ची की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने सिरगिट्टी थाने के बाहर जमकर हंगामा किया। जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी हुई।

Leave a Reply

Back to top button