छत्तीसगढ़

स्कूली छात्रा ने की खुदकुशी.. 6 मंजिला से लगायी छलांग, मौके पर ही मौत..

रायपुर

राजधानी में छात्रा ने छठी मंजिल से कूदकर जान दी है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। घटना रायपुर के बोरियखुर्द की बतायी जा रही है। RDA के निर्माणाधीन बिल्डिंग की छठी मंजिल से कूदकर छात्रा ने जान दी है। वीडियो में नीचे खड़े लोग छात्रा को बचाने के लिए आवाज लगाते रहे, लेकिन लोगों की आवाज को अनसुना कर छात्रा ने छलांग लगा दी। घटना के बाद छात्रा की मौके पर ही मौत हो गयी।

घटना के बाद बोरियाखुर्द पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। छात्रा के शव का पोस्टमार्टम मेकाहारा में किया जा रहा है।आत्महत्या करने की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पुछताछ कर रही है।

Back to top button