छत्तीसगढ़

CG- रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सहित इन जिलों में हो सकती है बारिश.. मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट..

रायपुर। मानसून की दस्तक के साथ ही छत्तीसगढ़ के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। आज छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज नारायणपुर, बीजापुर, बस्तर, कांकेर, सुकमा, दंतेवाड़ा, कोण्डागांव, सरगुजा, जशपुर, कोरिया, बलरामपुर और सूरजपुर में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। जबकि कोरबा, जांजगीर, रायगढ़, मुगेली, बिलासपुर, पेंड्रा, धमतरी, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कवर्धा, रायपुर, गरियाबंद, बलौदाबाजार में भी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि अब मानसून की गतिविधियों ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। आने वाले 2 दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Back to top button