छत्तीसगढ़

ऑनलाइन सट्टा ‘शिवा बुक’ का खुलासा: 8 करोड़ का बैंक ट्रांजेक्शन, 7 खातें सीज, 5 आरोपी गिरफ्तार..

खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई। छत्तीसगढ़ के केसीजी जिला में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुये ऑनलाइन सट्टा खिला रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपी हरियाणा में बैठकर सीजी में ऑनलाइन सट्टा-जुआ का संचालन कर रहे थे। इतना ही नहीं पुलिस को चकमा देने के लिए आरोपियों ने शिवा बुक का नाम बदलकर 100 पैनल व फेयर प्ले के नाम से ऑनलाइन बैटिंग एप चला रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 करोड़ का बैंक ट्रांजेक्शन का रिकार्ड जब्त किया है।

जिले में अवैध गतिविधियों व जुआ सट्टा पर कार्रवाई के निर्देश एसपी ने दिए हैं। पूर्व में थाना छुईखदान क्षेत्र में ऑनलाईन जुआ खेलने वाले व्यक्ति के विरूद्ध अपराध 187/25 धारा 6,7 छ ग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 कायम किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को आनलाईन गेमिंग एप के माध्यम से जुआ सट्टा का संचालन करते गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में और भी आरोपियों का नाम सामने आया था। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही थी जिनके बारे में पुख्ता जानकारी गुरुग्राम हरियाणा में होना पाया गया। पुलिस टीम केसीजी द्वारा लगातार सघन जाँच व तलाशी पश्चात आरोपियों को मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में गेमिंग ऐप संचालित करते दबोचा गया।

आरोपियों के नाम:  देवेंद्र सिंह, हर्ष प्रजापति, राजा मुखिया, मोतीलाल, उमेश मुखिया

पूछताछ में खुलासा

पूछताछ करने पर आरोपियों ने ऑनलाईन सट्टा गेमिंग ऐप संचालित कर सट्टा खिलाना स्वीकार किये। पुलिस को गुमराह करने व बचने के लिये शिवा बुक का नाम बदलकर 100 पैनल व फेयर प्ले के नाम से ऑनलाईन बैटिंग एप चला रहे थे।

ऑनलाइन सट्टा का सेटअप जब्त

आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 22,000 रू व बैंक खतों में 91,175 रूपये कुल 11,3175 नगदए 19 नग मोबाइल फोन, 2 नग लैपटापए 3 नग एटीएम कार्ड 1 नग वाई फाई राउटर 14 नग सिम कार्ड जुमला कीमती 49,8175 रुपये जब्त किया गया। आरोपियों द्वारा आनलाईन जुआ सट्टा खेलाने में प्रयुक्त बैंक खातों की जांच करने पर लगभग 8 से 10 करोड़ का लेनदेन करना पाया गया। आरोपियों के विरुद्ध उक्त धारा सदर का अपराध करने का पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया। प्रकरण के विवेचना के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Back to top button