छत्तीसगढ़

CG- रूम हीटर से घर में लगी आग, बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत..

रायपुर। टाटीबंध इलाके में एक बुजुर्ग की जिंदा जलने से मौत हो गई। 70 वर्षीय राजकुमार गुप्ता अपने परिवार के साथ रहते थे। शनिवार सुबह उनका बेटा घर का ताला लगाकर उरला स्थित रोलिंग मिल में काम करने गया था। घर के अंदर बुजुर्ग अकेले थे और ठंड के कारण रूम हीटर चालू था। थोड़ी ही देर बाद सुबह 8 बजे मोहल्ले वालों ने घर में धुआं निकलते देखा। बुजुर्ग चिल्ला रहे थे, लेकिन घर का गेट बंद होने की वजह से कोई उनकी मदद नहीं कर पाया और वे जिंदा जल गए। मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि बुजुर्ग मदद के लिए चीखते रहे, लेकिन समय रहते कोई उन्हें बचा नहीं सका। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने फायर ब्रिगेड देर से पहुंचने को लेकर आक्रोश भी दिखाया।

घर के अंदर बुजुर्ग ने ठंड की वजह से रूम हीटर चलाया था, बताया जा रहा इसी में शॉर्ट सर्किट के बाद आग लगी।चीख रहे थे बुजुर्ग, कोई मदद नहीं कर पायासुबह करीब 8 बजे मोहल्ले वालों ने घर में आग लगी देखी। मोहल्लेवालों ने जितेंद्र गुप्ता और फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी, लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची, तब तक बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी।

Leave a Reply

Back to top button