नेशनल

CM Champai Soren: झारखंड के नए मुख्यमंत्री बने चंपई सोरेन..राज्यपाल ने दिलाई शपथ..आलमगीर आलम और सत्यानंद भोक्ता ने ली मंत्री पद की शपथ..

झारखंड। चंपई सोरेन ने झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उनके अलावा दो विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। आलमगीर आलम (कांग्रेस) और सत्यानंद भोक्ता (आरजेडी) ने मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण कार्यक्रम रांची के राजभवन में आयोजित किया गया। इस दौरान राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने चंपई सोरेन को सीएम पद की शपथ दिलवाई।

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए दस दिनों का समय दिया है। चंपई सोरेन झारखंड के 12वें सीएम हैं। चंपई सोरेन हेमंत सोरेन की सरकार में परिवहन मंत्री थे। 68 वर्षीय चंपई कोल्हान प्रमंडल के सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं. वह हेमंत सोरेन के सबसे विश्वस्त माने जाते रहे हैं।

कांग्रेस के आलमगीर आलम ने भी आज राजभवन में झारखंड कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली। आलमगीर आलम झारखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता हैं। ये पिछली हेमंत सोरेन सरकार में भी मंत्री थे। RJD के सत्यानंद भोक्ता ने भी आज झारखंड कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली है। सत्यानंद भोक्ता राजद के विधायक हैं। सत्यानंद भोक्ता झारखण्ड की चतरा सीट से राष्ट्रीय जनता पार्टी के विधायक हैं।

Leave a Reply

Back to top button