छत्तीसगढ़

BREAKING : बलौदाबाजार, सरगुजा में 22 से.. बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा में 23 से टोटल लॉकडाउन..

रायपुर

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्से में एक बार फिर लॉकडाउन लगने जा रहा है। हालांकि इस बार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लॉकडाउन लगाने का फैसला कलेक्टरों पर छोड़ा है। कलेक्टर चाहें तो परिस्थिति के मुताबिक लॉकडाउन कर सकते हैं। ज्यादातर कलेक्टरों ने लॉकडाउन मन बना लिया है। रायपुर-बलौदाबाजार व सरगुजा में 22 से, दुर्ग-कोरबा व बिलासपुर में 23 से पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान आम जरूरत की चीजों का ध्यान रखा जाएगा, जैसा पहले होता रहा है।जांजगीर जिले में अभी कोई घोषणा नहीं की गई, लेकिन कहा जा रहा है कि 24 से 30 जुलाई तक लॉकडाउन हो सकता है। मुंगेली जिले में सोमवार को बैठक होनी है। सूत्रों के मुताबिक यहां भी 22 से 31 जुलाई तक लॉकडाउन हो सकता है। मुंगेली जिला कोरोना से काफी प्रभावित है। रायगढ़-जशपुर में आंशिक लॉकडाउन रहेगा, इसके तहत वहां सुबह 10 से शाम 6 बजे तक प्रतिष्ठान खुलेंगे। महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, बालोद, कवर्धा, बेमेतरा, दंतेवाड़ा, बस्तर, सुकमा, नारायणपुर, कोंडागांव जिलों में अभी तक कोई घोषणा नहीं हुई है।

Back to top button