छत्तीसगढ़

CG News: फांसी के फंदे पर लटकती मिली माँ-बेटी की लाश.. जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर: न्यायधानी बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र के एक घर के अंदर से मां और बेटी की लाश मिली है। बच्ची की उम्र महज 2 साल बताई जा रही है। दोनों का शव फांसी के फंदे पर झूला हुआ मिला है। पुलिस ने आशंका जताई है कि, मासूम बच्ची को पहले फंदे पर लटका कर मां ने खुदखुशी किया है। पुलिस मामले में जांच लगी हुई है।

जानकारी के अनुसार, मृतक ग्रा गीता यादव,पति दिनेश, निवासी अमने गृहणी थी। उसके पति के पास खुद की स्कॉर्पियो कार हैं, जिसे वह किराए पर चलाता है। संयुक्त परिवार में गीता के ससुर, सास, जेठ, देवर सभी साथ रहते हैं। घटना के दौरान महिला की सास व जेठानी रिश्तेदारी में बाहर गए हुए हैं। शुक्रवार को पति दिनेश सुबह से बुकिंग पर मध्यप्रदेश के अमरकंटक गया था। वहीं, जेठ भी खेत में काम करने गया था और देवर किसी काम से खैरझिटी गांव गया था। महिला का ससुर दूध बेचने कोटा गया था।

घर में महिला अपनी दो साल की बेटी कविता के साथ थी। दोपहर को उसका ससुर आया और अपने कमरे में जाकर सो गया। तब बहू और पोती पर उसका ध्यान नहीं गया। बाद में जेठ आया तो उसकी नजर महिला के कमरे की ओर गई। बहू का कमरा खुला था, पर अंदर कोई नहीं था। उसने इधर-उधर देखा पर मां बेटी का पता नहीं चला। फिर उसने पिता को जाकर बताया। दोनों ने पता लगाया, तब मालूम हुआ कि गाय-भैंस बांधने का कमरा बंद था। उन्होंने अंदर झांककर देखा तो गीता व मासूम बच्ची कविता का शव अलग-अलग फांसी के फंदे पर लटक रहा था।

इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने कोटा पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस गांव पहुंच गई। पुलिस ने दिनेश और महिला के मायके वालों को फोन पर खबर दी। रात में पति के साथ ही मायके वाले भी गांव पहुंच गए थे। शनिवार की सुबह शव को परिजनों की मौजूदगी में उतारा। अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पूछताछ के बाद भी घटना के कारणों का पता चलेगा।

Back to top button