छत्तीसगढ़

CG कांग्रेस को बड़ा झटका: भूपेश बघेल की भाभी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के बेटे ने थामा बीजेपी का दामन..

दुर्ग। कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भाभी सीमा बघेल ने बीजेपी प्रवेश किया है। विजय बघेल के नामांकन सभा के दौरान ही कांग्रेस के कई नेताओं ने भाजपा ज्वाइन किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सीमा बघेल को भाजपा का भगवा गमछा पहनाकर भाजपा प्रवेश कराया। सीमा बघेल का भाजपा प्रवेध होना, भूपेश बघेल को परिवारिक तौर पर भी बड़ा झटका कहा जा रहा है। भूपेश बघेल पर इस परिवारिक स्ट्राइक पर आने वाले दिनों में चुनावी राजनीति भी गरमा सकती है।

गुंडरदेही के पूर्व विधायक और दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष घनाराम साहू के बेटे सतीश साहू ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है। दुर्ग जिले की राजनीति में घनाराम साहू का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। कांग्रेस पार्टी से उन्होंने गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र का बतौर विधायक प्रतिनिधित्व किया था। वे किसान आयोग एवं जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के भी अध्यक्ष रहे।

Leave a Reply

Back to top button