छत्तीसगढ़

CG- इनकम टैक्स विभाग का छापा, एंबुलेंस कंपनी के ऑफिस व अन्य जगहों पर रेड..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इनकम टैक्स विभाग ने एक बार फिर दबिश दी है। छत्तीसगढ़ में एंबुलेंस सेवा संचालित कंपनी करने वाली कंपनी के दफ्तर और अन्य ठिकानों पर छापा पड़ा है।

जानकारी के मुताबिक राजधानी रायपुर के अवंती विहार स्थित ऑफिस में इनकम टैक्स के विभाग के अधिकारी पहुंचे हुए हैं। जांच टीम में 8 से 10 अधिकारी शामिल है। टैक्स में गड़बड़ी को लेकर मिली शिकायत के बाद इनकम टैक्स की टीम ने यहां दबिश दी है। फिलहाल जांच जारी है। जय अंबे इमरजेंसी सर्विस के संचालक धर्मेंद्र सिंह और उनके करीबियों के ठिकानों पर आईटी ने दबिश दी है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश में भी चल रही है। बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की आशंका है।

Leave a Reply

Back to top button