छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री कौन होगा? रमन सिंह, विष्णु देव, रेणुका सिंह, अरुण साव, ओपी चौधरी और गोमती साई, इनमे से बनेंगे सीएम..

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा,आज दिल्ली में BJP संसदीय दल की बैठक हुई। बैठक शुरू होते ही तीन राज्यों में जीत का श्रेय देते हुए PM मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश के सीएम चेहरे को लेकर चर्चा हुई है। इससे पहले बुधवार को विधानसभा चुनाव जीते 2 सांसदों ने अरुण साव और गोमती साय ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वहीं रेणुका सिंह भी दिल्ली पहुंच गई हैं। इस्तीफे की बात पर कहा कि पार्टी जैसा निर्देश देगी, वैसा करेंगे। इसके बाद ये साफ हो गया कि इन नेताओं की प्रदेश में ही अहम भूमिका रहने वाली है।प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव लोरमी और गोमती साय पत्थलगांव विधानसभा सीट से निर्वाचित हुई हैं। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 4 सांसदों को उतारा था, इनमें से सिर्फ विजय बघेल को ही हार का सामना करना पड़ा। चर्चा है कि 8 दिसंबर को विधायक दल की बैठक हो सकती है और 10 दिसंबर को शपथ ग्रहण हो सकता है।

रमन सिंह
रमन सिंह एक भारतीय राजनेता है और छत्तीसगढ के पूर्व मुख्यमंत्री थे । रमन सिंह १९९० और १९९३ में मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे। उसके बाद सन् १९९९ में वे लोकसभा के सदस्य चुने गये। १९९९ और २००३ में उन्होंने भारत सरकार में राज्य मंत्री का भी पद संभाला।

विष्णु देव साय

पेशे से एक किसान से राजनीतिज्ञ बने विष्णु देव, भारत की 16 वीं लोकसभा के सदस्य हैं और भारत सरकार के इस्पात और खान राज्य मंत्री भी हैं। वे छत्तीसगढ़ के रायगढ़ निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं।

रेणुका सिंह
फिलहाल वे भारत सरकार में केन्द्रीय राज्य मंत्री थी। रेणुका सिंह प्रदेश की भरतपुर सोनहत सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची हैं। रेणुका सिंह ने कांग्रेस के सीटिंग एमएलए गुलाब कमरों को हराया है।

अरुण साव

अरुण साव एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह 2019 के भारतीय आम चुनाव में बिलासपुर , छत्तीसगढ़ से भारत की संसद के निचले सदन 17वीं लोकसभा के लिए चुने गए । वह भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष हैं ।

ओम प्रकाश चौधरी

एक भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं, जो वर्तमान में 2023 से रायगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले छत्तीसगढ़ विधान सभा के सदस्य के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पहले रायपुर जिले के कलेक्टर के रूप में कार्य किया था।

गोमती साई

एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में 2019 के भारतीय आम चुनाव में रायगढ़ , छत्तीसगढ़ से भारत की संसद के निचले सदन लोकसभा के लिए चुनी गईं ।

Leave a Reply

Back to top button