छत्तीसगढ़

CG- महिला की हत्या: युवक से मंगाया शराब..नहीं लाने पर की गाली गलौज..आक्रोशित होकर युवक ने पत्थर से कुचला सर, आरोपी गिरफ्तार..

बिलासपुर

बिलासपुर  कोटा थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला ने युवक को पैसे देकर शराब मंगाया था। आरोपी महिला के लिए शराब खरीद कर नहीं लाया। जिसके चलते महिला ने आरोपी युवक से सार्वजनिक तौर पर गाली गलौज कर दी थी। आक्रोशित होकर मौका पाते ही पत्थर से कुचलकर महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, 24 अप्रैल को कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुर में एक बुजुर्ग महिला की किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा हत्या की सूचना पर कोटा थाना प्रभारी उत्तम साहू व उनका स्टाफ मौके पर पहुंचा था। जहां महिला की पहचान गांव की ही बुजुर्ग महिला रूपा जगत पति स्वर्गीय मोहन जगत के रूप में हुई। महिला अपने घर के आंगन में लहूलुहान होकर मृत अवस्था में पड़ी थी। मृतक महिला के पति की मौत पहले ही हो गई है। उसके दो बेटे सरकारी नौकरी में थे,जिनकी मौत भी हो गई है और उनके परिवार वाले अनुकंपा नियुक्ति पाने पर नौकरी के चलते बाहर रहते हैं। जबकि महिला का एक बेटा गुजरात कमाने-खाने गया है। उसका परिवार वृद्धा के घर के बगल में ही रहता है। घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने एडिशनल एसपी राहुल शर्मा के सुपरविजन में कोटा थाना व क्राइम ब्रांच की टीम आरोपियों की पता तलाश कर गिरफ्तारी के लिए बनाई थी। पुलिस पहले जमीन विवाद समेत लूट के एंगल से मामले की जांच कर रही थी। पर कोई सुराग आरोपियों का नहीं लग रहा था।

कड़ाई से हुई पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना कबूल किया और बताया कि गांव में शादी हो रही थी उसी दौरान मृतिका रूपा बाई जगत ने उससे शराब मंगाई थी। आरोपी उसके लिए शराब नहीं लाया था। गुस्सा होकर मृतका ने उससे सार्वजनिक तौर पर गाली गलौज कर दिया था। जिससे क्षुब्ध होकर आरोपी युवक महिला को मारने के लिए मौका तलाश रहा था. गांव में एक चौथियां कार्यक्रम था। इस दौरान आरोपी ने शराब का सेवन किया और नशे में महिला के घर का दीवाल फांद कर घर के अंदर प्रवेश किया। पास में ही रखे पत्थर से लगातार महिला के सिर में वार कर उसकी हत्या कर दी।

Back to top button