छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा में जवानों पर नक्सली हमले का वीडियो आया सामने.. बारूद का धुआं ,गोलियों की गूंज, देखिए वीडियो..

दंतेवाड़ा

दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर में हुए आईईडी ब्लास्ट नक्सली हमले का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो आईईडी धमाके के तुरंत बाद का बताया जा रहा है। वीडियो में धमाके की जगह बारूद का धुआं उठता हुआ दिख रहा है और गोलियों की तर तर आहट सुनाई दे रही है।इस हमले में डीआरजी के 11 जवान शहीद हो गए इसमे एक वाहन चालक शामिल हैं।

पुलिस ने अभी तक इस वीडियो के बारे में कुछ भी नहीं कहा है। लेकिन यह वीडियो देखने से साफ हो रहा है कि पुलिस जवानों पर घात लगाकर किया गया नक्सली हमला कितना घातक था।

Back to top button