
दंतेवाड़ा
बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा में डीआरजी के 11 जवान शहीद हो गए हैं. नक्सलियों की सूचना पर डीआरजी की टीम सर्चिंग में निकली थी, तभी नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया। इसमें डीआरजी के दस जवान और एक ड्राइवर शहीद हो गए। नक्सलियों ने जवानों के वाहन को उड़ा दिया। घटना अरनपुर की बताई जा रही है
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जवानों की शहादत पर संवेदना जताई है. उन्होंने कहा, यह दुखद है. मैं जवानों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. यह लड़ाई अंतिम दौर में है. योजनाबद्ध तरीके से नक्सलवाद को खत्म करेंगे. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जवानों की शहादत पर संवेदना जताई है. उन्होंने कहा- शहीदों को सादर नमन, उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं. नक्सली बौखलाहट में घटना को अंजाम दिया है. नक्सलियों को छोड़ा नहीं जाएगा.



