छत्तीसगढ़

पति-पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या.. पति की बेडरूम में और पत्नी की किचन में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस..

रायपुर

राजधानी के मुजगहन थाना क्षेत्र के सिवनी गांव में एक साथ पति पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक युवक का नाम नंदू नवरंग 35 वर्ष और पत्नी का नाम मीनाक्षी नवरंग 32 वर्ष था।

जानकारी के अनुसार, घटना रविवार के शाम की है। पत्नी मीनाक्षी ने किचन में और पति नंदू नवरंग ने बेडरूम में फांसी लगाकर खुदकुशी की। आस-पास पड़ोस के लोगों ने जब दोनों को फंदे से झूलते देखा तो इसकी जानकारी मुजगहन थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पति पत्नी का शव फंदे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दोनों ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। कमरे से सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस इस मामले में पड़ोसियों और परिजनों से पूछताछ कर रही है।

Back to top button