
बिलासपुर
दो बच्चों की मां के साथ रेप करने वाले अधेड़ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला को आंगनबाड़ी में नौकरी लगाने का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। इसके साथ ही उससे शादी करने का वादा भी किया। लेकिन, महिला को न तो नौकरी मिली और न ही अधेड़ ने अपने साथ रखा। उसकी हरकतों से परेशान महिला ने पुलिस से शिकायत कर दी। मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसके दो बच्चे हैं। नौकरी लगाने का झांसा देकर अधेड़ विजय कौशिक पांच साल से लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस दौरान उससे शादी करने का भी वादा किया था। लेकिन, बाद में न तो महिला की नौकरी लगी और न ही वह बीवी बनाकर रखने के लिए तैयार हुआ। उसकी हरकतों से तंग आकर महिला ने पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी विजय कौशिक को गिरफ्तार कर लिया है।



