छत्तीसगढ़

बेटे ने पिता को छत से फेंका, नहीं मरा तो पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला.. शव को बाड़ी में दफनाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार..

दुर्ग

जिले में एक निर्मोही बेटे ने अपने पिता को पहले शराब पिलाई। इसके बाद उसे छत से फेंक दिया। छत से नीचे गिरने के बाद भी जब वो नहीं मरा तो उसने पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला। इसके बाद उसके शव को बाड़ी में ले जाकर गाड़ दिया।

मामला बोरी थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाले सूरज पटेल (21वर्ष) को पुलिस ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले 15 सालों से अपने पिता पवन पटेल (45 वर्ष) से अलग रह रहा है। पवन पटेल ने अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए पुश्तैनी 8 एकड़ जमीन बेच दी। ढाई एकड़ जमीन ही बची थी वो उसके लिए भी ग्राहक तलाश रहा था। जब इसकी जानकारी सूरज को हुई तो उसने 12 जनवरी की रात पिता को अपने मामा के घर बुलाया।वहां छत पर बैठकर दोनों ने देर रात शराब पी। सूरज ने पिता को जमीन न बेचने के लिए समझाया। इस पर पवन पटेल सूरज से झगड़ा करने लगा। गुस्से में आकर सूरज ने अपने पिता को छत से नीचे फेंक दिया।

Back to top button