छत्तीसगढ़

बीजेपी पार्षद सहित 60 लोगों के खिलाफ FIR.. प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ और DSP, कॉन्स्टेबल, महिला आरक्षक सहित कई पुलिसकर्मियों से मारपीट का आरोप..

रायपुर

बीजेपी ने नगर निगम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. भाजपा नेताओं ने नगर निगम में हंगामा किया. बीजेपी पार्षदों और कार्यकर्ताओं के द्वारा निगम घेराव मामले में पुलिस ने पार्षद मृत्युंजय दुबे सहित 60 के खिलाफ FIR दर्ज किया है। पुलिस ने बेरिकेड्स व चैनल गेट तोड़कर निगम कार्यालय के अंदर पुलिसकर्मियों से गाली गलौज धक्का मुक्की मामले में बलवा व शासकीय कार्य मे बाधा पहुंचाने के दो अलग अलग़ मामलों में 147, 149,353,332,186, 294, 427 के तहत मामला दर्ज किया है।

जोन आयुक्त-4 विनय मिश्रा की शिकायत पर प्रखर मिश्रा, शिवम जलम दुबे, सोनू राजपूत, शुभंकर दृवेदी सहित 50 से 60 लोगों के खिलाफ 427 के तहत अपराध दर्ज किया गया।वहीं निगम कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ और पुलिसकर्मियों से मारपीट की घटना में डीएसपी ज्योत्सना चौधरी, माना पीटीएस में पदस्थ आरक्षक रमेश भंडारी, आरक्षक रवि पोडियम, महिला आरक्षक फुलेश्वरी नेताम सहित अन्य पुलिस कर्मियों को चोट लगी है। अपराध दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Back to top button