छत्तीसगढ़

CG- मेडिकल कॉलेज में भर्ती 4 बच्चों की हुई मौत..बिजली गुल होने की वजह से मौत का आरोप..

अंबिकापुर

मेडिकल कालेज के SNCU वार्ड में चार बच्चो की मौत हो हुई है। बिजली गुल के चलते वेंटिलेटर ने काम करना बंद कर दिया था जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। जबकि अस्पताल प्रबंधन इससे इनकार करते हुए कह रहा कि बच्चे क्रिटिकल अवस्था मे थे।स्वास्थ्य मंत्री मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार,  मेडिकल कालेज अंबिकापुर के मातृ शिशु अस्पताल में समय से पहले पैदा हुए बच्चे एडमिट थे। उन्हें स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट में एडमिट करवाया गया था। शनिवार की देर रात अस्पताल में आधे घण्टे के लिए बिजली बंद हो गयी थी।

जिसके बाद आज 4 बच्चे मृत पाए गए। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल की लापरवाही से ऐसी स्थिति बनी। जबकि अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि समय से पहले जन्मे बच्चो को हार्ट प्रॉब्लम समेत मेजर प्रॉब्लम था। बिजली गुल होने के बाद भी वेंटिलेटर व ऑक्सीजन सप्लाई चालू थी। बच्चो की स्थिति क्रिटिकल थी।

 

घटना की जानकारी लगते ही डीन व कलेक्टर मौके पर पहुँच गए है। मामले में कलेक्टर, SP, CMO और आला अफसर जांच कर रहे हैं.

Back to top button