छत्तीसगढ़

अवैध अतिक्रमण को हटाने गए थाना प्रभारी समेत वन कर्मियों पर जानलेवा हमला..6 कर्मचारी घायल..

 

सूरजपुर

वन भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाने गए थाना प्रभारी समेत वन कर्मियों पर जानलेवा हमला हो गया। वन भूमि पर अतिक्रमण करने वालो के ख़िलाफ़ पुलिस बल के साथ वन विभाग का अमला अतिक्रमण हटवाने की कार्यवाही करने पहुँचा था। उसी दौरान आक्रोशित होकर अतिक्रमण कारियों ने वन व पुलिस अमले पर हमला बोल दिया। घटना सूरजपुर जिले के चांदनी थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार,  बिहारपुर थाना क्षेत्र के बिहारपुर- चांदनी के बीच स्थित ठाढ़पाथर के जंगल मे वन भूमि पर कुछ ग्राम वासियों ने अवैध अतिक्रमण कर रखा है। उसे खाली करवाने के लिए आज वन अमले के साथ चांदनी थाना प्रभारी बसंत ख़लको दोपहर को गए हुए थे।

अतिक्रमणकारियों पर कार्यवाही के दौरान उन्होंने मिल कर पुलिस व वन अमले पर हमला बोल दिया। लाठी डंडों से लैस लोगो ने पुलिस व वन कर्मियों की पिटाई कर दी। हमले से थाना प्रभारी के अलावा 5 वन कर्मियों के सर फुट गए। लहूलुहान अवस्था मे चाँदनी थाना प्रभारी व सहित वन कर्मचारियों ने अस्पताल पहुँच कर उपचार करवाया। मामलें में शामिल आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इस मामलें में चाँदनी थाना प्रभारी बसंत ख़लको ने बताया कि ” बिहारपुर के पास स्थित ठाढ़ पाथर गांव के जंगल मे वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटाने हमारी टीम वन अमले के साथ गयी हुई थी,तभी अतिक्रमणकारियों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। 6 कर्मचारी घायल हुए हैं।

Back to top button