
नईदिल्ली
कॉंग्रेस के पूर्व राष्टीय अध्यक्ष राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में आज पांचवें दिन भी कांग्रेस का विरोध जारी रहा. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस मुख्यालय से ईडी दफ्तर तक पैदल मार्च करते हुए धरना प्रदर्शन किया.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर फोन टैपिंग का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा भाजपा छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है. सीएम ने कहा कि अग्निपथ योजना से देश के युवा गुस्से में हैं. ये योजना देश के हित में नहीं है, इसे वापस लेना चाहिए.
सीएम भूपेश ने कहा कि भाजपा चार साल बाद सेवानिवृत्त युवाओं को अपने कार्यालय में चौकीदार के रूप में रखना चाहती है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की मंशा आरक्षण खत्म करने की है.



