छत्तीसगढ़

सेवानिवृत्त DIG टी. एक्का को भावभीनी विदाई..DGP अशोक जुनेजा ने कहा एक्का के अनुभवों और कार्य प्रणाली से पुलिस अधिकारियों को सीखना चाहिए..

रायपुर

पुलिस मुख्यालय, अटल नगर, नवा रायपुर में आज पुलिस अधिकारियों द्वारा पुलिस उप महानिरीक्षक श्री श्री टी. एक्का को सेवानिवृत्ति उपरांत भावभीनी विदाई दी गई। उल्लेखनीय है कि श्री एक्का 32 वर्षों से पुलिस विभाग की सेवा उपरांत अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर आज 31 मई 2022 को सेवानिवृत्त हुए। इन्हे वर्ष 2014 में भारतीय पुलिस सेवा से नवाजा गया।

विदाई कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा ने कहा कि श्री एक्का के अनुभवों और कार्य प्रणाली से पुलिस अधिकारियों को सीखना चाहिए, उन्होंने अपनी लगन और निष्ठा से एकीकृत मध्यप्रदेश सहित छत्तीसगढ़ राज्य में अपनी सेवाएं दी। श्री एक्का को एक मृदुभाषी, सहज, सरल एवं अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति सदैव उत्तम व्यवहार के लिये पुलिस विभाग उन्हें याद रखेगा और इनके अनुभवों का लाभ पुलिस विभाग को मिलता रहेगा।श्री एक्का के सुखद और स्वस्थ जीवन जीने और उन्हें दीर्घायु होने की कामना की गई तथा शॉल श्रीफल भेंटकर श्री एक्का को विदाई दी

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री हिमांशु गुप्ता, श्री एसआरपी कल्लूरी, श्री विवेकानंद सिन्हा, श्री प्रदीप गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक श्री एचसी द्विवेदी, श्री संजीव शुक्ला, श्री आर. पी. साय, उप पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती हिमानी खन्ना, श्री विनीत खन्ना, श्री आर. एन. दास, श्री बी.एस ध्रुव, श्री एम.एल. कोटवानी, श्रीमती मिलना कुर्रे, सहायक पुलिस महानिरीक्षक श्री मनीष शर्मा, श्री युबीएस चौहान, श्री वाय.पी. सिंह, श्री संजय शर्मा, श्री जयन्त वैष्णव उपस्थित रहे।

Back to top button