छत्तीसगढ़

खैरागढ़ उपचुनाव के सुरक्षा के लिए पैरामिलिट्री फोर्स तैनात..22 कंपनियों के ढाई हजार जवानों को सुरक्षा में लगाया गया..

Jat Stir : Paramilitary Forces Deployed - हरियाणा में पैरा-मिल्ट्री फोर्स  ने संभाला मोर्चा | Patrika News

खैरागढ़
खैरागढ़ उपचुनाव के सुरक्षा के लिए पैरामिलिट्री फोर्स तैनात कर दी गई है। 22 कंपनियों के ढाई हजार जवानों को सुरक्षा में लगाया गया है।। इनमें सीआरपीएफ की 9 कम्पनी, बीएसएफ की 5 कम्पनी, एसएसबी की 4 और आईटीबीपी की 4 कम्पनी शामिल हैं।

आपको बता दे विधानसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा के लिए कुल 22 कंपनियां पहुंची है। कंपनियों को उनके निर्धारित हिस्सों में पहुंचा दिया गया। जहां कंपनियों ने सुरक्षा की कमान संभाल ली है। इसके अलावा चुनाव को देखते हुए बार्डर के हिस्सों में भी विशेष चेक पाइंट बनाया गया है। जहां दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। इलाके में नक्सल मूवमेंट तो नहीं है फिर भी प्रत्याशियों नेताओं के दौरे को देखते हुए सतर्कता अधिक बरती जा रही है।
खैरागढ़ विधानसभा के 52 बूथ नक्सल प्रभावित इलाकों में मौजूद हैं। इनमें 34 बूथ अति संवेदनशील हैं, जबकि 18 बूथ संवेदनशील की श्रेणी में है। 67 बूथ को राजनैतिक दृष्टिकोण से संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। नक्सल प्रभावित इलाकों में जवानों की तैनाती अधिक की गई है।

Back to top button