छत्तीसगढ़

सुकमा में CRPF सब इंस्पेक्टर की मौत, आत्महत्या की आशंका की जांच..

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में CRPF कैंप में एक गंभीर घटना सामने आई है। मेट्टागुड़म कैंप में तैनात CRPF के सब इंस्पेक्टर देवानंद यादव ने कथित तौर पर अपने सर्विस हथियार से खुद को गोली मार ली। उन्हें तत्काल उपचार के लिए इल्मागुड़ा कैंप ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

आधी रात के बीच हुई घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना मध्यरात्रि करीब 12 बजे से 12:30 बजे के बीच हुई। देवानंद यादव 131वीं वाहिनी CRPF में उपनिरीक्षक के पद पर मेट्टागुड़म कैंप में तैनात थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने अज्ञात कारणों से अपने सर्विस हथियार से खुद को गोली मार ली।

उपचार के दौरान तोड़ा दम

गोली चलने की आवाज सुनकर कैंप में मौजूद साथी जवानों और अधिकारियों ने उन्हें तत्काल फील्ड एंबुलेंस की मदद से इल्मागुड़ा कैंप पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। उपनिरीक्षक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पार्थिव शरीर को उनके गृह ग्राम भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

फिलहाल, घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Back to top button