छत्तीसगढ़

ओडिशा समेत 5 राज्यों के राज्यपाल बदले, CM विष्णु देव साय ने दी बधाई, जानिए किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी..

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति किए जाने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी नवनियुक्त राज्यपालों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से संबंधित राज्यों के विकास को नई गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केरल के राज्यपाल के रूप में ओम प्रकाश माथुर, तमिलनाडु के राज्यपाल के रूप में राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ब्रज मोहन राम, कर्नाटक की राज्यपाल के रूप में डॉ. सुधा यादव, उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में डॉ. ढाल सिंह बिसेन तथा सिक्किम के राज्यपाल के रूप में दुष्यंत गौतम को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सभी नवनियुक्त राज्यपालों का सार्वजनिक जीवन का अनुभव और कुशल मार्गदर्शन संबंधित राज्यों की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इन नियुक्तियों से सुशासन, जनकल्याण और संवैधानिक मूल्यों को और मजबूती मिलेगी।

सीएम साय ने सभी नवनियुक्त राज्यपालों के सफल, यशस्वी और गरिमामय कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Back to top button