रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर राजधानी रायपुर के महादेव घाट में विशेष दीपोत्सव का आयोजन किया गया। घाट को आकर्षक तरीके से सजाया गया, जहां हजारों ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाए गए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए और खारून नदी की आरती की।
CM साय ने की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महादेव घाट पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने खारून नदी की आरती में हिस्सा लिया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
हजारों दीयों से जगमगाया महादेव घाट
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम के तहत घाट पर हजारों दीप प्रज्वलित किए गए। दीप जलाने के दौरान पंडितों ने मंत्रोच्चार किया। पूरे आयोजन के दौरान घाट पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला।
आतिशबाजी भी हुई
कार्यक्रम के दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी आयोजन में शामिल हुए। दीपोत्सव को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं की गई थीं।
महादेव घाट पर दीपों की रोशनी और खारून नदी की आरती के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया।



