छत्तीसगढ़

CG Transfer News: स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 चिकित्सा अधिकारियों का तबादला..

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने चिकित्सा अधिकारियों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के प्रशासनिक स्तर पर बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। विभाग की ओर से जारी आदेश में **25 स्वास्थ्य अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों** को नई जिम्मेदारियां और नवीन पदस्थापन दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, रायपुर, महासमुंद, सुकमा, बेमेतरा, धमतरी, सूरजपुर, कोरिया, सरगुजा, बिलासपुर, मुंगेली समेत कई जिलों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

डॉ. आई. नागेश्वर राव को महासमुंद के प्रभारी CMHO पद से उप संचालक, राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं डॉ. रामकेश्वर सिंह कुशवाहा को प्रभारी CMHO सुकमा से प्रभारी CMHO महासमुंद बनाया गया है। डॉ. भुवन विजय कुर्रे को प्रभारी CMHO सुकमा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी तरह धमतरी, बेमेतरा, सूरजपुर, कोरिया और सरगुजा समेत अन्य जिलों में भी प्रभारी CMHO, सिविल सर्जन और अस्पताल अधीक्षक स्तर के अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।

आदेश में बिलासपुर, मुंगेली, बलरामपुर, दंतेवाड़ा और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से जुड़े अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है। तबादले के बाद संबंधित अधिकारियों को निर्धारित नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Back to top button